रुद्रपुर: कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन गंभीर घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भाजपा नेता सुशील गाबा ने कार से अस्पताल में कराया भर्ती

रुद्रपुर, अमृत विचार। रुद्रपुर किच्छा मेन हाईवे पर राधा स्वामी सत्संग घर के गेट नंबर-7 पर तेज गति से आ रही कार ने एक बाइक सवार को जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे मोटर साइकिल में बैठे भाई-बहन एवं एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को भाजपा नेता एवं समाजसेवी सुशील गाबा, सुरेश कोली, गगनदीप सिंह एवं दीपक गुंबर ने तुरंत चीमा अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उनका उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार बिलासपुर निवासी सचिन अरोरा (40) अपनी बहन सीमा खुराना पत्नी बंटी खुराना एवं भांजे सहज खुराना को उनके घर ग्राम महाराजपुर में छोड़ने जा रहे थे। अचानक राधा स्वामी सत्संग घर के सामने अज्ञात कार सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों के सर पर चोटें आईं हैं। किच्छा से आ रहे समाजसेवी सुशील गाबा और अन्य लोग उन्हें निकटवर्ती चीमा हॉस्पिटल में ले गए। जहां उनका उपचार चल रहा है।

 

संबंधित समाचार