रानीखेत: जियो नेटवर्क ठप, ग्रामीण परेशान
रानीखेत, अमृत विचार। विकास खंड सल्ट के चरी क्यारी क्षेत्र में एक सप्ताह से जियो नेटवर्क ठप होने से ग्रामीण परेशान हैं। समाजिक कार्यकर्ता नन्दा बल्लभ सुन्द्रियाल ने जीयो कम्पनी के प्रति नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिक़ायत की।
उन्होंने कहा डिजिटल इंडिया के दौर में टेलीकॉम कम्पनी 5-जी नेटवर्क की बात कर रहे हैं । वहीं कॉलिंग करने तक के लिए ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीण ने बताया कि इंटरनेट सेवा न होने से बैंक, डाकघर में भी लेन -देन कार्य सहित कई दिक्कत झेलनी पड़ रही है। सबसे अधिक अधिक एंबुलेंस बुलाने में आ रही है।
फोन न लगने से गर्भवती महिलाओं और बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाना चुनौती बन गया है। साथ ही आनलाइन होने वाले सभी काम भी प्रभावित हो रहे हैं। खोल्यो, क्यारी, बसेला, चरी, हलकौडी आदि गांव में कई दिनों से संचार सेवा ठप है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिक़ायत कर मदद की गुहार लगाई।
