Ramnagar News: वन विभाग को मिली सफलता, जांच के दौरान दो वाहन पकड़े
रामनगर, अमृत विचार। बरसात के दिनों में नदियों में अवैध खनन व बिना रवन्ना के उपखनिज ले जाने वालों के खिलाफ वन विभाग की कार्रवाई जारी है। वन कर्मियों ने रायल्टी की समय सीमा समाप्त हो जाने पर एक 16 टायरा ट्रक व अवैध खनन में एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा है।
प्रभागीय वन अधिकारी प्रकाश चंद्र आर्य ने बताया कि वन सुरक्षा बल द्वारा गश्त के दौरान वाहन चेकिंग करते समय टोल प्लाजा के पास 16 टायरा ट्रक को जांच के लिए रोका गया। जांच करने पर पता चला कि रॉयल्टी का समय निकल चुका था। इस पर वाहन को अपनी अभिरक्षा में लेकर पतरामपुर राजि परिसर में खड़ा किया गया है
उधर, अवैध खनन/अभिवहन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए आम पोखरा रेंज स्टाफ द्वारा एक ट्रैक्टर ट्रॉली रेत लदी को बिना अभिवहन पास के रामनगर काशीपुर एनएच पर पकड़ कर अग्रिम कार्यवाही हेतु हल्दुआ वन चौकी में खड़ा किया है।
