हल्द्वानी: असम राइफल्स में तैनात जवान की इलाज के दौरान मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। असम राइफल्स में तैनात पिथौरागढ़ निवासी एक जवान की मौत हो गई। पुलिस ने सेना और परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

मेडिकल चौकी इंचार्ज हरिराम ने बताया कि राजेंद्र सिंह निवासी थल पिथौरागढ़ बीमार था। 28 मई को इलाज के लिए नैनीताल रोड ​स्थित एक अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। कहा कि बुधवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सेना में तैनात होने के कारण आसाम राइफल्स के दो जवान और परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। कहा कि शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

संबंधित समाचार