बरेली: 300 बेड अस्पताल के आवासों पर पुलिस का कब्जा, आला अफसरों को नहीं जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। 300 बेड अस्पताल के आवासों पर पुलिसकर्मियों ने भी कब्जा जमा लिया है, मगर अस्पताल प्रशासन इससे इनकार कर रहा है। विभाग के आला अफसरों को इसकी जानकारी नहीं है। वहीं दूसरे कार्यालयों में तैनात अन्य कर्मी भी इन आवासों में रह रहे हैं।

अस्पताल परिसर में सौ से अधिक आवास हैं। सूत्रों के अनुसार अस्पताल स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर पर तैनात पुलिस कर्मियों ने इन आवासों पर कब्जा कर लिया है। हालांकि, प्रबंधन इस बात को नकार रहा है लेकिन आवासों में रहने वाले कर्मचारी इस बात की पुष्टि कर रहे हैं। कई दिनों से पुलिस कर्मी इन आवासों में निवास कर रहे हैं।

फार्मासिस्टों के आवासों पर बाबुओं का कब्जा
सीएमओ कार्यालय में तैनात अधिकांश बाबू इन आवासों में ही निवास कर रहे हैं, जबकि आवास फार्मासिस्टों के हैं। इसके साथ ही तृतीय श्रेणी कर्मचारी के आवासों में बीते कई सालों से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अपने परिवार के साथ निवास कर रहे हैं, मगर जिम्मेदारों को इससे कोई लेनादेना नहीं है। यही वजह कि कर्मी मनमानी कर रहे हैं।

ये भी पढे़ं- बरेली: शादी का झांसा देकर युवती के साथ करता रहा दुष्कर्म, बच्चा होने के बाद दी जान से मारने की धमकी

 

संबंधित समाचार