सहारनपुर में मंदबुद्धि किशोर से कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहारनपुर। सहारनपुर जिले के देवबंद थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा नाबालिग मंदबुद्धि किशोर से कथित तौर पर कुकर्म किये जाने का मामला सामने आया है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि देवबंद के एक गांव मे 60 वर्षीय व्यक्ति ने गांव के ही 13 वर्षीय मंदबुद्धि किशोर को बहला-फुसला कर उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया। उन्‍होंने बताया कि आरोपी की इस करतूत की किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दी। 

जैन ने बताया कि आरोपी आदेश त्यागी के खिलाफ पीड़ित के परिजनों की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर देवबंद पुलिस ने आरोपी को बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार कर लिया और आज उसे स्थानीय अदालत में पेश किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें:-Manipur Violence : मायावती ने मणिपुर की घटना पर किया Tweet, कहा - इसको लेकर की जा रही राजनीति अनुचित

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज