हल्द्वानी: पत्नी ने प्रोफेसर पति और ससुरालियों के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शादी के कुछ दिन बाद ही आई दरार, दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप

हल्द्वानी, अमृत विचार। पत्नी ने प्रोफेसर पति और ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता पति और ससुरालियों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। 

राजपुरा नई बस्ती निवासी शिवानी पुत्री राधे लाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा, उसकी शादी बीती 14 अप्रैल 2022 को एक प्रोफेसर के साथ हुई थी। शादी के 4-5 दिन बाद ही पति, सास, जेठ, ननदें कम दहेज लाने के लिए ताने देकर प्रताड़ित करने लगे। उसे निजी खर्चों के लिए पैसे नहीं देते और न ही फोन रखने की इजाजत थी।

पहनने के लिए ननदों के पुराने कपड़े दिए जाते और कम पढ़ी-लिखी होने का भी मजाक बनाते थे। बात में दहेज में कार की मांग की जाने लगी और असमर्थता जताने पर पीटकर घर से निकाल दिया। मायके वालों के समझाने पर भी ससुराली नहीं माने। उल्टा मायके आकर अभद्रता की गई। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति व ससुरालियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। 

 

संबंधित समाचार