पुलिस के डर से बिजली के खंभे पर चढ़ा चोर, देख पुलिस के छूटे पसीने, फिर जो हुआ...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो आते रहते है जिन्हें देखकर हम अपनी हंसी नहीं रोक पाते, इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है  जिसे देखकर आपको हंसी तो आएगी ही साथ में आपको हैरानी भी होगी। पुलिस का काम चोरों को पकड़ कर जेल में डालना होता है पर अगर चोर फिल्मी स्टाइल में बिजली के खंभे पर चढ़ जाए तो क्या होगा।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक चोर पुलिस से बचने के लिए गजब का तरीका अपनाता है वह पुलिस से बचने के लिए एक पेड़ पर चढ़ जाता है फिर भी जब पुलिस उसके पीछे आने लगती है तो वह पेड़ से उछलकर बिजली के खंभे पर चढ़ जाता है।

https://www.instagram.com/reel/CtlN1FGx86Y/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

पुलिस सीढ़ी लगाकर उसे उतारने की कोशिश करती है पर वह इसमें कामयाब नही होती बाद में चोर हाईटेंशन तार पर चलने लगता है और उसे पकड़कर लटकते हुए नजर आता है।  इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर राजेश सिंह के नाम के यूजर ने शेयर किया है। कैप्शन दिया है धूम-4 का ट्रेलर।

ये भी पढ़ें- भाजपा संसद की कार्यवाही बाधित कर रही, प्रधानमंत्री सदन में मणिपुर पर चर्चा की शुरुआत करें : टीएमसी 

संबंधित समाचार