हल्द्वानी: शत्रुसंपत्ति मेट्रोपोल होटल के नाम पर नहीं होने देंगे राजनीति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नए 15 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के राज्य स्तरीय सदस्य जेडए वारसी ने कहा कि नैनीताल में शत्रुसंपत्ति  मेट्रोपोल होटल और महजब के नाम पर विपक्ष को राजनीति नहीं करने दी जाएगी।

भाजपा सरकार सर्व धर्म समभाव में विश्वास करती है और सभी मजहबों, धर्मों का सम्मान करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग राजनैतिक लाभ के लिए नैनीताल की फिजा खराब करना चाहते हैं इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार मेट्रोपोल होटल से हटाए गए लोगों की बसाने के लिए योजनाबद्ध ढंग से काम करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार  भेदभाव नहीं, सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास मंत्र पर काम कर रही है।

 

 

संबंधित समाचार