पिछले वित्त वर्ष में 7.4 करोड़ लोगों ने आयकर रिटर्न भरा: सीतारमण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 में आयकर रिटर्न भरने वालों की संख्या 6.18 प्रतिशत बढ़कर 7.40 करोड़ हो गई और इनमें से करीब 5.16 करोड़ लोगों ने बताया कि उनकी कोई कर देनदारी नहीं हैं। 

उन्होंने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। सीतारमण ने कहा, ‘‘वर्ष 2022-23 में इसके पहले के वित्त वर्ष के मुकाबले आयकर रिटर्न भरने वालों की संख्या में 6.18 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। ’’ वित्त वर्ष 2022-23 में भारत का सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 20.33 प्रतिशत बढ़कर 19.68 लाख करोड़ रुपये हो गया। 

यह भी पढ़ें- दिल्ली आबकारी नीति: अदालत ने कारोबारी समीर महेंद्रू की अंतरिम जमानत छह सप्ताह बढ़ाई 

संबंधित समाचार