रामपुर : डीएम साहब! मिड डे मील में निकल रही सूड़ी, कैसे खाएं खाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मंगलवार को मिड डे मील में कीड़े निकलने पर छात्र छात्राओं ने किया हंगामा

दढ़ियाल, अमृत विचार। मंगलवार को मिड डे मील में कीड़े निकलने पर छात्र छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। हालांकि बच्चे खाना खाए बिना ही नहीं अपने अपने घरों को चले गए। वहीं प्रधानाचार्य ने मिड डे मील में कीड़े  निकलने की शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी से की है।
 
टांडा की एक एनजीओ प्राथमिक विद्यालय प्रथम, प्राथमिक विद्यालय भरतपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय दढ़ियाल, कंपोजिट विद्यालय दढ़ियाल एहतमाली आदि में मिड डे मील वितरण करती है। रोजमर्रा की तरह मंगलवार को भी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मिल का वितरण हुआ। जैसे ही खाना बच्चों की थाली में परोसा गया, तो मिड डे मील में कीड़े देखकर बच्चों ने हंगामा शुरूकर दिया।

 एनजीओ के सदस्य मौके से फरार हो गए। छात्र-छात्राओं ने बिना मिड-डे-मील के ही अपना पूरा दिन किसी तरह से गुजारा। प्राथमिक विद्यालय प्रथम की प्रधानाचार्य रिनू चौहान, प्राथमिक विद्यालय भरतपुर के प्रधानाचार्य मनोज हरित, उच्च प्राथमिक विद्यालय दढ़ियाल मुस्तेकम की प्रधानाचार्य ममता गुप्ता, कंपोजिट विद्यालय दढ़ियाल एहतमाली के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार त्यागी ने मिड डे मील में कीड़े होने की शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार से की है। 

वहीं दूसरी ओर उच्च प्राथमिक विद्यालय दढ़ियाल मुस्तेहकम की प्रधानाचार्य ममता गुप्ता ने बताया कि रोजाना ही मिड डे मील गुणवत्ता पूर्वक नहीं मिल पा रहा है। इस कारण बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को मिड डे मील में सूड़ी होने के कारण बच्चों ने खाना फेंक दिया। 

ये भी पढ़ें:- रामपुर: पत्नी के लिए खाना लेने गया पति...विवाहिता मौका पाकर प्रेमी के साथ फरार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म