फतेहपुर सीकरी दरगाह पर अखिलेश यादव ने चढ़ाई चादर, कहा- संविधान पीडीए के लिए किस्मत की किताब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि संविधान की किताब पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के लिए किस्मत की किताब है। फतेहपुर सीकरी दरगाह में शनिवार को दर्शन के लिए पहुंचे यादव के साथ उनकी पत्नी डिंपल यादव और सांसद जया बच्चन भी मौजूद थीं। 

इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘संविधान की किताब पीडीए के लिए किस्मत की किताब है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘किस्मत की किताब हमारे बीच न होती तो क्या क्या सामना करना पड़ता।’’ अखिलेश यादव ने कहा, “कई बार वर्चस्व वादी लोग पीडीए का अपमान करते हैं। यहां तक कि उच्चतम न्यायालय में जूता भी फेंक दिया जाता है। मान लीजिए अगर संविधान नहीं होगा तो आरक्षण नहीं होगा। संविधान कमजोर होगा तो लोकतंत्र कमजोर होगा।” 

उन्होंने दरगाह में दर्शन के बाद कहा, “यहां से कामना है कि हिन्दुस्तानियत, मिली जुली संस्कृति और एक दूसरे के प्रति लगाव बना रहे।” यादव ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर भाजपा और निर्वाचन आयोग पर आरोप लगाया कि वे एसआईआर के बहाने वोट काटना चाहते हैं। संविधान से बनी संस्था वोट बनवाने से ज्यादा वोट कटवाने की चिंता कर रही है। 

संबंधित समाचार