अक्षरा सिंह का सावन स्पेशल गाना 'हम ना जाइब देवघर' रिलीज, आपने देखा क्या?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री-गायिका अक्षरा सिंह का सावन स्पेशल गाना हम ना जाइब देवघर आज रिलीज हो गया है। हम ना जाइब देवघर गाना अक्षरा सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। अक्षरा सिंह का यह गाना बाबा भोलेनाथ के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास को दर्शाने वाला गाना है। 

अक्षरा सिंह ने कहा कि सावन, बाबा भोलेनाथ और भोजपुरी संगीत का अटूट रिश्ता शुरु से रहा है। हर साल सावन के महीने में बाबा की महिमा से भरपूर गाने रिलीज होते हैं। मैंने भी कई गाने गाए हैं। यह गाना भी उसी सीरीज में है। हम ना जाइब देवघर एक बेहतरीन गाना है। सावन में चारों ओर शिव के जयकारों की गूंज है। प्रकृति और समस्त संसार शिव भक्ति में डूबा है। 

ऐसे में इस गाने से आप भी शिव जी को प्रसन्न कर सकते हैं। आप हमारे गाने को सुनिए और इसे चार्ट बस्टर बना दीजिए। यह आपका ही गाना है। गौरतलब है कि गाना हम ना जाइब देवघर को अक्षरा सिंह और विनय तिवारी ने आवाज दी है। गीतकार मनोज मतलबी हैं। संगीतकार शिशिर पांडेय हैं।

ये भी पढ़ें:- कार्तिक आर्यन की Bhool Bhulaiyaa 3 का आया अपडेट, इस दिन शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

संबंधित समाचार