Kargil Vijay Diwas 2023: कारगिल युद्ध में देवभूमि के इन 75 जवानों ने देश की रक्षा के लिए प्राण त्यागे  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। हर साल 26 जुलाई कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज कारगिल विजय दिवस की 24 वीं वर्षगांठ है। आपको ये जानकर गर्व महसूस होगा कि कारगिल युद्ध में उत्तराखंड के 75 जवानों ने भी अपना बलिदान दिया है। जब बात देश की रक्षा हो तो देवभूमि के लाल सदैव तैयार रहते हैं। 1999 में हुए कारगिल युद्ध में भी उत्तराखंड के जवान सबसे आगे खड़े मिले। कारगिल युद्ध में उत्तराखंड के 75 जवानों ने देश की आन बान शान की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी। 75 में से 37 जवान ऐसे थे जिन्हें शौर्य के किस्से आज भी सबके जुबान पर हैं और उन्हें महावीर चक्र, वीर चक्र, मैन इन डिस्पैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

 
किस जिले में कितने शहीद

जिला               शहीद
देहरादून             28
पौड़ी                  13
टिहरी                 08
नैनीताल              05
चमोली                05
अल्मोड़ा              04
पिथौरागढ़            04
रुद्रप्रयाग             03
बागेश्वर                02
ऊधमसिंह नगर    02
उत्तरकाशी           01

 

कारगिल युद्ध में इन्हें मिले पदक


1. महावीर चक्र: मेजर विवेक गुप्ता, मेजर राजेश अधिकारी।

2. वीर चक्र : कश्मीर सिंह, बृजमोहन सिंह, अनुसुया प्रसाद, कुलदीप सिंह, एके सिन्हा, खुशीमन गुरुंग, शशि भूषण घिल्डियाल, रुपेश प्रधान, राजेश शाह।

3. सेना मेडल : मोहन सिंह, टीबी क्षेत्री, हरि बहादुर, नरपाल सिंह, देवेंद्र प्रसाद, जगत सिंह, सुरमान सिंह, डबल सिंह, चंदन सिंह, मोहन सिंह, किशन सिंह, शिव सिंह, सुरेंद्र सिंह, संजय।

4. मेन्स इन डिस्पैच : राम सिंह, हरि सिंह थापा, देवेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, मान सिंह, मंगत सिंह, बलवंत सिंह, अमित डबराल, प्रवीण कश्यप, अर्जुन सेन, अनिल कुमार।

यह भी पढ़ें: Uttarkhand Weather: बिजली चमकने के साथ हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट जारी 

 

संबंधित समाचार