बाजपुर: घर से ड्यूटी के लिए निकला फौजी लापता 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। घर से ड्यूटी के लिए निकला फौजी रहस्यमय ढंग से लापता हो गया है। तैनाती स्थल पर सैनिक के नहीं पहुंचने की जानकारी से परिजन परेशान हो रहे हैं। सैनिक के तहेरे भाई ने गुमशुदगी तहरीर देकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

पुलिस चौकी बेरिया थाना केलाखेड़ा के अंतर्गत ग्राम तोता बेरिया निवासी बलकार सिंह पुत्र मंगत सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका चचेरा भाई रंजीत सिंह पुत्र स्व.अवतार सिंह भारतीय सेना में कार्यरत है। 22 जुलाई की सायं करीब साढ़े 6 बजे वह दोराहा-बाजपुर से बस में सवार होकर जम्मू कश्मीर शाम्बा के लिए रवाना हुआ था।

काशीपुर में पहुंचने के बाद उसका फोन भी आया था, लेकिन इसके बाद उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया है। 23 जुलाई को उसे सेना के किसी आफिसर द्वारा अवगत कराया गया कि रंजीत सिंह अपनी ड्यूटी पर अभी तक नहीं पहुंचा है।  

संबंधित समाचार