आज का इतिहास: आज ही के दिन पेरू ने की स्पेन से स्वतंत्रता की घोषणा, जानें 27 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

आज का इतिहास: आज ही के दिन पेरू ने की स्पेन से स्वतंत्रता की घोषणा, जानें 27 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। भारतीय और विश्व इतिहास में 27 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है:- 1741 : कैप्टन बेरिंग ने माउंट सैंट एलियास, अलास्का की खोज की। 1742 : प्रशिया और ऑस्ट्रिया ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये। 1821 : पेरू ने स्पेन से स्वतंत्रता की घोषणा की। 1858 : भारतीय प्रशासनिक सेवा के सर विलियम जेम्स हर्शेल द्वारा पहचान के लिए पहली बार फिंगर प्रिंट का इस्तेमाल 1866 : अमेरिका में मापने की मीट्रिक प्रणाली को वैधानिक मान्यता मिली। 

1868 : अमेरिकी विदेश मंत्री विलियम एच सिवार्ड ने पूर्व दासों को नागरिकता देने के लिए संविधान में 14वें संशोधन को मंजूर करने की घोषणा की। 1914 : आज ही के दिन प्रथम विश्‍व युद्ध की शुरुआत । 1928 : नीदरलैंड के एम्सटर्डम में नौवें ओलंपिक खेल का शुभारंभ। 1959 : ग्रेट ब्रिटेन में डाक कोड का प्रयोग शुरु । 1964 : चंद्रमा की तरफ रेंजर 7 का प्रक्षेपण, 4308 तस्वीरें भेजी। 1983 : नासा ने वाणिज्यिक संचार उपग्रह टेल्सटार-3ए का प्रक्षेपण किया। 1997 : ग्वाटेमाला बर्न कन्वेंशन कॉपीराइट संधि का सदस्य बना। 

2001 : पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री मोहम्मद सिद्दकी ख़ान कंजू की हत्या। 2004 : इराक के बाकूबा शहर में एक पुलिस भर्ती केन्द्र में विस्फोट से 68 लोगों की मृत्यु। 2005 : सौरमंडल के दसवें ग्रह की खोज करने का दावा किया। 2007 : पाकिस्तान सरकार ने विवादास्पद लाल मस्जिद को अनिश्चितकाल तक बन्द करने की घोषणा की। 2014 : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इजरायल और हमास के बीच मानवता के आधार पर तत्काल और अनिश्चितकालीन संघर्षविराम के लिए आपात बैठक बुलायी। 

ये भी पढे़ं- आज का इतिहास: दक्षिण आस्ट्रेलिया में एडीलेड की हुई स्थापना, जानें 26 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

 

ताजा समाचार