ऋषिकेश: चंद्रभागा पुल में खंबे से टकराने में बाइक सवार की मौत, साथी घायल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ऋषिकेश, अमृत विचार। लक्ष्मण झूला मार्ग पर चंद्रभागा पुल के पास बड़ा हादसा हो गया। दो बाइक सवार खंबे से टकरा गए। चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकी उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

मृतक के भाई ने बताया कि धर्मवीर (24) यमकेश्वर ब्लॉक पौड़ी गढ़वाल चौकी तपोवन स्थित जायका होटल में 1 महीने से कुक हेड की पोस्ट पर कार्यरत था। सुबह वह अपने साथी अमित के साथ बाइक पर सवार होकर ऋषिकेश की ओर सुबह 4:15 बजे आ रहे थे।

तभी चंद्रभागा पुल के निकट चंद्रेश्वर मेडिकल हॉल के सामने बिजली के खंभे से टकराकर घायल हो गए। उन्हें आपातकालीन सेवा 108 द्वारा राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने धर्मवीर को मृत घोषित कर दिया। उसके साथी अमित की हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Neem Karoli Baba:देश-विदेश में हैं बाबा के चमत्कार के चर्चे, जिनके हैं लाखों दीवाने वो भी हैं बाबा के भक्त 

 

संबंधित समाचार