लखनऊ: चोला बदल लेने से कर्म नहीं बदल जाएंगे, I.N.D.I.A गठबंधन पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कसा तंज

Amrit Vichar Network
Edited By Ankit Yadav
On

अमृत विचार, लखनऊ। 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के गठजोड़ काफी चर्चा में बने हुए हैं। विपक्षी दलों के एकजुट होने के बाद बना नया गठबंधन 'इंडिया' को लेकर आए दिन राजनीतिक गलियारे में हलचल बनी रहती है। एक तरफ जहां इंडिया गठबंधन के राजनीतिक दल लोकसभा चुनाव में बदलाव होने का दावा कर रहे हैं। वहीं उनके दावे को हवाहवाई बताते हुए केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि चोला बदलने से किसी के कर्म नहीं बदल जाते है।

शुक्रवार को राजधानी लखनऊ पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मीडिया से बातचीत करते इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चोला बदलने से उनके कर्म नहीं बदल जाएंगे। जो कर्म और काम उनके पहले रहे हैं, वो देश जानता है। यूपीए को वो आई डॉट एन डॉट डी डॉट आई डॉट ए का चोला पहना भी लेंगे तो लोग वही कहेंगे कि ये वही लोग है जो कभी कहते थे इंदिरा इज इंडिया और इंडिया इज इंदिरा। 

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि न देश ने तब माना था न देश आज मानेगा। इन लोगों का भ्रष्ट चेहरा और ये ठगबंधन देश और देश की जनता जान चुकी है। इनकी पोल पहले ही खुल चुकी है। ये पिछली बार अलग रूप में आए थे आज नया चोला पहनकर आए हैं, लेकिन अंदर से वहीं है। 

ये भी पढ़ें:- Muharram 2023: कल निकलेगा ताजिए का जुलूस, लखनऊ के इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन

संबंधित समाचार