बाराबंकी: धर्मांतरण कराने वाले एक और गिरोह का पर्दाफाश, चार लोगों ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदरगढ़/बाराबंकी, अमृत विचार। कस्बे में धर्मांतरण कराने वाले एक और गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। इस ग्रुप में शामिल 4 लोगों को पकड़ कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया है। अभी ज्यादा दिन नहीं बीते हैं जबकि ऐसा ही एक मामला हैदर गढ़ तहसील क्षेत्र के लोनी कटरा थाना क्षेत्र में सामने आया था। और धर्म परिवर्तन कराने वाले संबंधित लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल रवाना किया था।

नवज्योति गली में धर्म परिवर्तन कराने वाले चार लोगों को विजय हिंदुस्तानी, मोनू गोयल ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए आरोपितों में तीन महिलाएं एक पुरुष शामिल है। यह एक वर्ष से कस्बा के निवासी प्रमोद मिश्रा के मकान में किराए पर रह रहे थे और गरीब लोगों को धर्म परिवर्तन करा रहे थे।  

नगर पंचायत हैदरगढ़ के सब्जी मंडी वार्ड के निवासी विजय हिंदुस्तानी, सभासद विपिन सोनी, नितिन सोनी,अचल कुमार मिश्र पूर्व अध्यक्ष हैदरगढ़, रवि तिवारी मोनू ,ज्ञानू मिश्रा, संजय सोनी, हरी भाई, राम मिश्रा, अशोक वैश्य, रवि सैनी, योगेश द्विवेदी ,मोहित सोनी, शिव संकर,  संदीप हिंदूराज, विभोर गुप्ता, दीपू तिवारी, ने कस्बा निवासी प्रमोद मिश्रा के किराए पर  दिए घर  के अंदर छापा डाला। तो  दंपति  व उनका तीन वर्षीय बेटा मिला।

इसके अलावा हैदरगढ़ के गंगापुर संसारा गांव के महावीर सिंह व दो बालिका घरकोइया  गांव  की इन से ईसा मसीह की शिक्षा ग्रहण कर रही थी।  पकड़े गए आरोपियों के पास से दो बोरा ईसाई धर्म ग्रंथ बाइबिल  मिली हैं। कोतवाली प्रभारी हैदरगढ़ लालचंद सरोज आरोपितों से पूछताछ कर रहे हैं।

 हैदरगढ़ में पहले भी रनापुर व केल्हनुअ गांव में लोगों को धर्म परिवर्तन कराने वाले इनके टीम के सदस्य मिले थे, जिन्हें विजय हिंदुस्तानी ने पकड़ पुलिस को सौप कर मुकदमा लिखवाया था एक साल में तीसरा यह केस है। पुलिस का कहना है कि संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। इनके साथ और कौन-कौन शामिल है इसका भी पता लगाया जा रहा है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की अम्बेडकर प्रतिमा, तनाव, फोर्स तैनात

संबंधित समाचार