देहरादून: ई-कचरा प्रबंधन में उत्तराखंड को मिला दूसरा स्थान, बड़े-बड़े राज्यों को पछाड़ा
देहरादून, अमृत विचार। आजकल ई-कचरा मानवजाति के बहुत बड़ा संकट बन चुका है। लेकिन फिर भी ई-कचरे का प्रबंधन, एकत्रीकरण और पुनर्चक्रण के मामले में उत्तराखंड ने देशभर में दुसरा स्थान हासिल किया है। राज्य में 51541.12 मीट्रिक टन ई-कचरे को रिसाइकिल किया जा रहा है।
हालांकि यह आंकड़ा राज्य की रिसाइकिल करने की क्षमता के आधे से भी कम है। राज्य के पास 1.58 मीट्रिक टन ई-कचरे को रिसाइकिल करने की क्षमता है। यानी अगर प्रदेश की और कोशिश करे तो नंबर 1 का दर्जा भी हासिल कर सकता है।
राज्यसभा में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के आधार पर दी गई जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड ने महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात, पंजाब, राजस्थान और तमिलनाडु सरीखे बड़े राज्यों को पीछे छोड़ा है। हिमालयी राज्यों में हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर ई-कचरा एकत्र कर उसको रिसाइकिल करने के मामले में बहुत पीछे है।
टॉप टेन राज्य
राज्य पुनर्चक्रित कचरा
1 हरियाणा 245015.82
2 उत्तराखंड 51541.12
3. तेलंगाना 42297.68
4. कर्नाटक 39150.63
5. तमिलनाडु 31143.77
6. गुजरात 30569.32
7. पंजाब 28375.27
8. राजस्थान 27998.77
9. महाराष्ट्र 18559.30
10. केरल 1249.61
