कालाढूंगी: महिला ने एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

108 एबुलेंस से हल्द्वानी लाते समय पीड़ा बढ़ने पर चालक, सास और ननद ने कराया सुरक्षित

कालाढूंगी, अमृत विचार। नगर निवासी महिला को प्रसव पीड़ा होने पर 108 एंबुलेंस को बुलाया गया। गर्भवती महिला को एंबुलेंस से यहां सीएचसी लाया गया। जंहा डाक्टरों ने प्राथमीक उपचार के दौरान अत्यधिक प्रसव पीड़ा को देखते हुए महिला को हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में  प्रसव पीड़ा बढ़ने पर एंबुलेंस में ही महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। उसने स्वस्थ बेटे को जन्म दिया।

शनिवार की रात साढे़ ग्यारह बजे के आसपास रेनू पत्नी दिवाकर बुढलाकोटी निवासी वार्ड नंबर एक को प्रसव पीड़ा होने पर 108 को  सूचना दी। 108 एंबुलेंस सेवा से उन्हें सीएचसी लाया गया। जहां नर्स हिमांशी व डॉ. मर्तोलिया ने डिलीवरी कराने की कोशिश की लेकिन अधिक पीड़ा होने पर उन्होंने गर्भवती को हल्द्वानी रेफर कर दिया।

चकलुवा बाजार के पास प्रसव पीड़ा बढ़ने पर चालक योगेश चंद्र ने ही गर्भवती की सास और ननद के सहयोग से डिलीवरी कराई। ऐंबुलेंस में ही महिला ने बेटे को जन्म दिया। जिसके बाद जच्चा-बच्चा को वापस सीएचसी लाया गया। दोनों को रविवार सुबह तक भर्ती रखने के बाद स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: जल जीवन मिशन के दावों की पोल खोल रहे जिले के स्कूल


संबंधित समाचार