बरेली: युवक पर दर्जनों लोगों ने घेरकर किया जानलेवा हमला, पुलिस मामले की जांच में जुटी
बरेली, अमृत विचार। कर्बला में हुए विवाद के बाद युवक को दर्जनों से अधिक लोगों ने जमकर पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।पीड़ित की तरफ से थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
थाना किला क्षेत्र के जसौली निवासी मोहम्मद शमी का बेटा आरिश मोहर्रम के मौके पर कर्बला में ताजियों को दफनाने गए थे। इस बीच इनका वारिश, उवैस, फरदीन से विवाद हो गया। उस समय वहां मौजूद लोगों ने मामले को शांत करा दिया। सोमवार की रात आरिश टक्कर की पुलिया के पास से घर जा रहा था। तभी उसे आरोपियों ने लगभग दर्जनों लोगों के साथ उसे घेर लिया और लाठी-डंडे व चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे शहर के निजी अस्पताल भर्ती कराया गया।
ये भी पढ़ें- बरेली: कांवड़ियों पर लाठीचार्ज...एडीजी ने साढ़े सात बजे सुबह SSP को बताया था अलर्ट रहो हो जाएगा दंगा, जानिए मामला
