बाराबंकी : सिडनी ओलंपिक में भी गोल्ड जीतकर तिरंगा फहरा चुके हैं सीओ रामसनेहीघाट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लगा बधाइयों का तांता, एसपी और एएसपी ने दी बधाई

राम सनेही घाट/ बाराबंकी, अमृत विचार। कनाडा में 100 मीटर की अंतरराष्ट्रीय पुलिस रेस स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले सीओ रामसनेहीघाट जटाशंकर सिंह सिडनी ओलंपिक में गोल्ड मेडल भी जीत चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि पर पूरा पुलिस विभाग और बाराबंकी के लोग गौरवान्वित हैं। उन्हें बधाई हो का तांता लगा हुआ है। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के अलावा अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र और अखिलेश नारायण सिंह ने भी उन्हें बधाई दी है।

कनाडा में आयोजित विश्व पुलिस एवं फायर गेम्स में राम सनेही घाट में सीओ  पद पर तैनात जटाशंकर मिश्र ने 100 मीटर रेस प्रतिस्पर्धा में रजत पदक प्राप्त कर विदेशी धरती पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया । वे जौनपुर जिले के बदलापुर तहसील के कुशहा गांव के रहने वाले हैं। 28 जुलाई से 8 अगस्त तक आयोजित उक्त प्रतियोगिता में जटाशंकर ने भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए सौ मीटर रेस में रजत पदक  जीत कर अपने राष्ट्र को समर्पित किया। 

छह भाई-बहनों में सबसे छोटे जटाशंकर 1989 में खेल कोटे से बीएसएफ में तैनात हुए। 1998 में रेलवे में टीटी बने। इसके बाद 2002 में यूपी पुलिस में इंस्पेक्टर पद पर तैनात हुए। वर्ष 2012 में इनका प्रमोशन सीओ के पद पर हो गया। वर्ष 2000 में सिडनी में हुए ओलंपिक में 400 रिले रेस में गोल्ड जीता था। वर्ष 1989 से 2007 के बीच चार सौ रिले रेस व दो सौ व चार सौ मीटर रेस में नौ गोल्ड,11 सिल्वर जीतकर ओलिंपियन बने थे।

ये भी पढ़ें -आजमगढ़ : छात्रा सुसाइड मामले में दो गिरफ्तार, काउंसिलिंग के बजाय किया दुर्व्यवहार

संबंधित समाचार