काशीपुर: पीसीबी से सहमति नहीं लेने पर जिले में बंद होंगे 78 होटल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कारण बताओं नोटिस के बाद भी नहीं जागे होटल स्वामी

काशीपुर, अमृत विचार। जिले में संचालित 78 होटलों को पीसीबी बंद करने की कार्रवाई शुरू करेगा। सभी होटल संचालकों को बंदी के नोटिस जारी कर दिए गए हैं। जिले में करीब 185 छोटे-बड़े होटल संचालित होते हैं।

इनमें से कई होटलों ने संचालित होने के लिए उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) में आवेदन कर अनुमति ले ली है। हाल में ही पीसीबी द्वारा किए गए निरीक्षण में सामने आया कि अभी भी जिले के करीब 78 छोटे होटलों द्वारा बार-बार नोटिस देने के बाद भी अनुमति लेने के लिए आवेदन नहीं किया।

बता दें कि वर्ष 2019-20 में पीसीबी ने होटल व्यवसाय को गैर औद्योगिक श्रेणी में रखा था। साथ ही संचालकों को होटल चलाने के लिए पीसीबी के मानकों का पालन भी करना था। इसमें एसटीपी प्लांट लगाने समेत अन्य मानक तय किए गए थे। पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी नरेश गोस्वामी ने बताया कि बार-बार नोटिस का जवाब नहीं देने पर 78 होटलों को चिह्नित कर उन्हें बंद करने की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। सभी होटलों को बंदी के नोटिस भेज दिए गए हैं।   

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: प्रवेश और परीक्षाओं के चलते एमबीपीजी में पढ़ाई ठप

 

संबंधित समाचार