देहरादून: मौसम खराब होने के कारण विसुअलिटी हुई कम, लैंड नहीं कर पायी इंडिगो फ्लाइट, वापस लौटी दिल्ली 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। मौसम खराब होने के कारण दिल्ली से जौलीग्रांट आने वाली इंडिगो फ्लाइट एयरपोर्ट में लैंड नहीं हो पायी। फ्लाइट की  लैंड टाइमिंग सुबह 7:30 की थी लेकिन यह फ्लाइट हवाई पैसेंजरो को लेकर कुछ मिनट पहले सुबह 7:18 पर एयरपोर्ट के आसमान में पहुंची।

उस समय एयरपोर्ट के आसमान में मौसम खराब था। खराब मौसम के कारण विजुअलिटी कम होने से पायलट ने एयरपोर्ट के आसमान का चक्कर लगाते हुए विमान को वापस दिल्ली की ओर मोड़ दिया। और इस फ्लाइट को दिल्ली के लिए डायवर्ट कर दिया गया।

हालांकि उसके बाद इंडिगो की मुंबई से आने वाली दूसरी फ्लाइट 7:53 बजे एयरपोर्ट पर लैंड हुई। और 8:00 बजे इंडिगो की अहमदाबाद वाली फ्लाइट भी एयरपोर्ट पर हवाई पैसेंजरो को लेकर लैंड हो गई। जौलीग्रांट में मौसम खराब बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: Rudraprayaag Landslide: गौरीकुंड में भारी भूस्खलन से 13 लोग लापता, एसडीआरएफ ने चलाया सर्च  अभियान  

 

 

संबंधित समाचार