रुद्रपुर: संजय-सोनाली की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ क्रूरता का खुलासा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एक किलो वजनदार धारदार हथियार से हुआ हमला

सोनाली पर ज्यादा दिखाई हैवानियत, कई किए वार

रुद्रपुर, अमृत विचार। ट्रांजिट कैंप वार्ड-सात में हुए दंपत्ति हत्याकांड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हत्यारे की क्रूरता की दास्तान को बयां किया है। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि हत्यारे ने सबसे ज्यादा हैवानियत और क्रूरता महिला पर दिखाई है। जबकि उसके पति को सोते वक्त एक ही वार में मौत के घाट उतार दिया था। साथ ही जिस धारदार हथियार का प्रयोग किया था वह वजनी रहा होगा।

बताते चलें कि बुधवार की रात दो बजे वार्ड-सात शिवनगर-आजाद नगर निवासी संजय यादव और सोनाली मंडल की राज उर्फ जगदीश निवासी अनवा शाहजहांपुर यूपी ने धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी थी, जबकि बुजुर्ग महिला गौरी मंडल को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। शुक्रवार को जब दोहरे हत्याकांड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस के सामने आई तो वह भी हैवानियत व क्रूरता को देख हैरान रह गई। दंपति का पीएम जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डॉ.अखिलेश कुमार और फिजिशियन डॉ. एमके तिवारी के पैनल द्वारा किया गया।

पीएम रिपोर्ट में पाया कि हत्यारे ने जिस धारदार हथियार का प्रयोग किया था। उसका वजन एक किलोग्राम के करीब होगा और नुकीलेदार हथियार से सबसे पहले 38 वर्षीय संजय यादव पर किया, चूंकि संजय गहरी नींद में था, तब हत्यारोपी ने एक ही वार में उसकी गर्दन धड़ से अलग कर दी। आशंका जताई कि जब आंख खुलने पर 32 वर्षीय सोनाली उठी होगी।

उस वक्त हत्यारोपी ने उसकी गर्दन पर चार घातक प्रहार किए और जब वह तड़पते हुए पलटी होगी उस वक्त पीठ पर एक वार किया, जिससे उसके फेफड़े डैमेज हो गए। दोनों की मौत का कारण श्वास नली कटने और अंदरूनी अंगों के डैमेज होने व काम करना बंद होने के कारण हुई है। पैनल चिकित्सकों की रिपोर्ट ने हत्यारे की क्रूरता को दर्शाया है। जो हत्यारोपी को कड़ी सजा दिलाने में भी मददगार साबित होगी।

यह भी पढ़ें: एमबीपीजी: कंप्यूटर साइंस विभाग में पर्याप्त कंप्यूटर नहीं 
 

संबंधित समाचार