हल्द्वानी: मित्र विहार कॉलोनी में बंद घर में घुसे चोर, लाखों का माल उड़ाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वारदात के समय परिवार गुड़गांव में था, गृह स्वामी ने घटना की तहरीर पुलिस को सौंपी 

हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर में चोरों का आतंक बढ़ गया है। चोर बंद घर का रोशनदान तोड़कर अंदर घुसे और घर में रखे सोने के जेवरात, नगदी व कीमती सामान चोरी कर ले गए। गृह स्वामी ने ऑनलाइन सीसीटीवी चेक किए तो कैमरे बंद थे। इस पर गृह स्वामी ने पड़ोसी से शिकायत की तो चोरी का पता चला। गृह स्वामी ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। 

मोहन चंद्र बिनवाल परिवार समेत मित्र विहार कॉलोनी डहरिया में रहते हैं। उनका बड़ा बेटा मितुल गुड़गांव में नौकरी करता है जबकि छोटा बेटा अतुल एनसीआर में आईटी कंपनी में है। कोविड-19 महामारी के बाद से अतुल वर्क फ्रॉम होम कर रहा है। बीती 30 जुलाई को अतुल को कंपनी ने किसी काम से बुलाया था इसलिए वह 29 जुलाई को ही पत्नी को पंचायत घर स्थित मायके छोड़कर माता-पिता के साथ गुड़गांव के लिए निकल गया।

गुड़गांव में बवाल की वजह धारा-144 लागू है इसलिए वह कंपनी में नहीं जा सका। बिनवाल के घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं जिनको वह ऑनलाइन मोबाइल से भी चेक कर लेते हैं। वह नियमित तौर पर घर को देखते थे। बीते गुरुवार की रात करीब 9:30 बजे उन्होंने सीसीटीवी चेक किया। उस समय तक चोरी नहीं हुई थी। शुक्रवार की सुबह सात बजे मोहन चंद्र बिनवाल ने सीसीटीवी चेक किए तो सीसीटीवी बंद मिले। इस पर उनका माथा ठनका। 

यह भी पढ़ें: काशीपुर: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर बैंक कर्मी महिला की मौत
 

संबंधित समाचार