हल्द्वानी: बंदी की मौत की होगी न्यायिक जांच
हल्द्वानी, अमृत विचार। उपकारागार हल्द्वानी में पॉक्सो एक्ट के एक प्रकरण में निरूद्ध भागेश पुत्र राजू निवासी नयागांव, ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद बंद था। उसकी अभिरक्षा में मृत्यु हो गई। इस संबंध में दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 176 (1) (क) के तहत जांच की जा रही है।
इस प्रकरण की जांच अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) हल्द्वानी द्वारा की जा रही है। एसीजेएम ने बताया कि मृत्यु के संबंध में यदि किसी आम जनता को कोई जानकारी या कोई साक्ष्य हो या बयान देने हैं तो वह 9 अगस्त तक अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कार्यालय हल्द्वानी में उपस्थित होकर बयान अंकित कराकर जांच में सहयोग कर सकते हैं।
