बरेली: पांच साल के बाद भी बच्चा बिस्तर पर करे पेशाब तो हो जाएं सावधान, डॉक्टरों ने बताई ये वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

डॉक्टरों के अनुसार एन्यूरिसिस बीमारी से पीड़ित हो सकता है बच्चा

बरेली, अमृत विचार। पांच साल की उम्र पूरी करने के बाद भी बच्चा बिस्तर पर पेशाब करे तो यह उसकी बुरी आदत नहीं, बल्कि एन्यूरिसिस बीमारी हो सकती है। अगर समय रहते इसका इलाज न कराया जाए तो बच्चे की किडनी पर बुरा असर पड़ सकता है।

जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ के पास हफ्ते में ऐसे 3-4 मामले पहुंच रहे हैं। बीते दो महीने में 30 से 35 मरीज इससे पीड़ित आए हैं। इनमें तीन-चार मामले ऐसे थे, जिनमें देरी से चिकित्सक के पास पहुंचने के कारण बच्चे के किडनी पर असर पड़ना शुरू हो गया था। इस कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।

जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. वैभव शुक्ल ने बताया कि एन्यूरिसिस बीमारी के दौरान बच्चों को पेशाब आने के बारे में पता नहीं चल पाता। थैली में जब भी पेशाब भरता है वह नींद में कर देते हैं। ओपीडी में आने वाले अभिभावकों को इस बीमारी के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- बरेली: विशेषज्ञों की कमी होगी दूर, लेवल-1 के डॉक्टरों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

संबंधित समाचार