बरेली: नहाते समय नदी में डूबा युवक, गोताखोरों ने की तलाश...नहीं लगा सुराग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/सीबीगंज, अमृत विचार। नदी में नहाते समय युवक डूब गया। यह देखकर उसके दोस्त वहां से भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों ने युवक की तलाश की, मगर उसका सुराग नहीं लगा।

लेबर कॉलोनी निवासी इलेक्ट्रीशियन अजय रस्तोगी का बेटा राज रस्तोगी शनिवार दोपहर दो दोस्तों के साथ घर से करीब आठ किलोमीटर दूर रामगंगा में नहाने गया था। इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। राज को डूबता देख उसके दोस्त वहां से भाग गए।

ग्रामीणों ने शाम करीब 5 बजे पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से राज को खोजने का प्रयास किया, मगर सुराग नहीं लगा। अंधेरा होने के कारण परिजन और ग्रामीण वहां से लौट आए। इंस्पेक्टर अशोक कुमार कंबोज ने बताया कि राज की खोजबीन का प्रयास जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें- बरेली: बदायूं रोड पर आर्किटेक्ट ही बनवा रहे थे अवैध कॉलोनी, बीडीए ने किया ध्वस्त

संबंधित समाचार