भवाली: कैंची धाम मंदिर समिति ने भक्तों से की मर्यादित वस्त्रों आने की अपील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

समिति द्वारा कैंची धाम आस पास लगाए बोर्ड

भवाली, अमृत विचार। विश्व विख्यात कैंची धाम मंदिर समिति द्वारा परिसर में मर्यादित वस्त्र पहन कर आने का संदेश और अपील की है। जिसको लेकर कैंची धाम के आस पास बोर्ड लगाए गए हैं।

जिसमें लिखा है "श्री कैंची धाम मंदिर में दर्शन हेतु आने वाले सभी श्रद्धालुओं से विनम्र अनुरोध है कि मंदिर परिसर की पवित्रता एवम् मर्यादा का ध्यान रखते हुए अमर्यादित अशोभनिय वस्त्र पहन कर प्रवेश न करें।"

मंदिर समिति के प्रदीप साह ने बताया कि कैंची धाम में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को मर्यादित वस्त्र पहन मंदिर में प्रवेश कर सकते हैं। साथ ही मंदिर परिसर में फोटो खींचना सख्त मना है।

यह भी पढ़ें: ViRAL ViDEO: रकसिया नाले में बही कार, फंसे लोगों को किया गया रेस्क्यू

 

 

संबंधित समाचार