रुद्रपुर: डेढ़ साल पूर्व हुई ठगी में सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

क्रेडिट कार्ड से हजारों रुपये की ठगी का था मामला

हल्द्वानी निवासी पीड़ित ने कई बार लगाई गुहार, अब जागा विभाग

रुद्रपुर, अमृत विचार। ठगी के शिकार हल्द्वानी निवासी एक युवक की रिपोर्ट घटना के डेढ़ साल बाद दर्ज होने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता का आरोप था कि साइबर क्राइम रिपोर्ट पोर्टल में शिकायती दर्ज कराने के बावजूद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उसने 26 जुलाई को सीएम पोर्टल पर मामले की शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।

वसंत विहार छोटी मुखानी निवासी पीड़ित शुभम पांडे ने बताया कि उसका एसबीआई मुखानी में बचत खाता है। जिस पर बैंक द्वारा एक क्रेडिट कार्ड जारी किया गया है। जिसकी लिमिट 56000 और कैश लिमिट 5600 है। शुभम के अनुसार 14 दिसंबर 2021 की सुबह पांच बजे जब वह सोया हुआ था अचानक मोबाइल पर क्रेडिट कार्ड से लेनदेन के मैसेज आने शुरू हो गए। जब उसने मोबाइल पर बैलेंस चेक किया तो खाते से 69239 रुपये ऑनलाइन निकल चुके थे।

इसके बाद उसने एसबीआई के कस्टमर केयर कार्ड एप के माध्यम से कार्ड को लॉक करवा दिया और मामले की शिकायत साइबर क्राइम रिपोर्ट पोर्टल पर दर्ज करवा दी। काफी दिनों तक कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उसने ठगी की शिकायत सीएम पोर्टल पर दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने धोखाधड़ी रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी वालों को लूट कर अमीर बनने चला था सम्भल का गैंग पर पुलिस ने फेर दिया अरमानों पर पानी

 

संबंधित समाचार