काशीपुर: सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज
काशीपुर, अमृत विचार। ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
लालपुर बक्सौरा निवासी कुलवंत सिंह पुत्र संतोख सिंह ने कुंडा थाने में तहरीर सौंपी। बताया कि 22 जुलाई की रात उसका पुत्र रेशम सिंह बाइक से रिश्तेदार को देखने काशीपुर अस्पताल जा रहा था।
इसी दौरान फोरलेन पर अनियंत्रित गति से आ रहे ट्रक ने उसको टक्कर मार दी। जिसके बाद रेशम सिंह ने अस्पताल ले जाते हुए दम तोड़ दिया। कुंडा थाना प्रभारी दिनेश फर्त्याल ने बताया कि आरोपी की खोज कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
