हल्द्वानी: हेड कांस्टेबल की बेटी ने जहर खाकर जान दी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल जिले में हेड कांस्टेबल की बेटी ने संदिग्ध परिस्थिति में विषैला पदार्थ खा लिया। गंभीर अवस्था में उसे सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मेडिकल चौकी इंचार्ज हरिराम ने बताया कि सुहानी यादव (18) पुत्री प्रमोद कुमार नैनीताल जिले में हेड कांस्टेबल हैं। कहा कि वह चकरपुर बाजपुर में रहते हैं। सोमवार को सुहानी ने संदिग्ध परिस्थिति में विषैला पदार्थ निगल लिया। उसे सीएचसी बाजपुर ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। कहा कि यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: पेंशनर्स को झूठे आश्वासन देकर गुमराह कर रही सरकार
 

संबंधित समाचार