सीतापुर : धोखाधड़ी के अभियुक्त की मुनादी पिटवा कर हुई कुर्की की कार्रवाई 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर, अमृत विचार। संदना थाना इलाके में मुनादी पिटवा कर एक आरोपी के घर पर कुर्की की नोटिस चस्पा की गई। अभियुक्त के खिलाफ गैर जिले में धोखाधड़ी का केस दर्ज था। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

थाना प्रभारी ओपी तिवारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव घटमापुर निवासी अशोक सिंह पुत्र गोपाल सिंह के विरुद्ध धारा 452/504/506 आई पीसी के संबंध में धारा 82 की की कार्रवाई के लिए नोटिस निर्गत किया गया था। आरोपी के खिलाफ अमरोहा जनपद के थाना नौगांव सादात में धोखाधड़ी का केस दर्ज है। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर उपनिरीक्षक रजनीश कुमार मय हमराही पुलिस फोर्स के साथ गांव में मुनादी पिटवा कर कुर्की की नोटिस चस्पा की है। 

ये भी पढ़ें -सुल्तानपुर : अधिवक्ता हत्याकांड में चार गिरफ्तार, कड़ी सुरक्षा में भेजे गए जेल

संबंधित समाचार