नूंह हिंसा के आरोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक आरोपी के पैर में लगी गोली
नूंह। नूंह हिंसा के बाद पुलिस लगातार एक्शन में है। वहीं अब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल पुलिस और नूंह हिंसा के आरोपियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक के पैर में गोली लगी है।
बता दें बीती रात पुलिस नूंह हिंसा के आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देने के लिए तावडू पहुंची। इस दौरान आरोपियों ने सीआईए टीम पर गोली चला दी। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगी। जिसे घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं बताया जा रहा है कि पुलिस ने दो आरोपियों मुनसैद और सैकूल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में सैकुल के पैर में गोली लगी है।
ये भी पढे़ं- जम्मू- श्रीनगर राजमार्ग पर यातायात बहाल, तीर्थयात्रियों का नया जत्था अमरनाथ रवाना
