बरेली: जमीन पर कब्जा लेने बंदूक लेकर पहुंचा शख्स, वीडियो वायरल
बरेली, अमृत विचार। शीशगढ़ में जमीन के कब्जे को लेकर एक पक्ष बंदूक लेकर मौके पर पहुंच गया। जहां दोनों पक्षों में विवाद हो गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं घटना की मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस दोनों ही पक्षों को थाने ले आई। जहां पुलिस ने मामला शांत कराने के बाद दोनों पक्षों से पूछताछ शुरु कर दी।
मामला शीशगढ़ के जाफरपुर गांव का है। यहां के रहने वाले तौफीक एक जमीन पर काबिज हैं। उन्होंने बताया कि करीब बीस साल पहले उन्होंने जमीन खरीदी थी। वहीं जमीन पर आज तीसरा पक्ष बंदूक लेकर अपने साथियों के साथ कब्जा लेने पहुंच गया और दबंगों ने जमीन खुद की बताई। जिसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान किसी ने मौके की वीडियो बनाकर वायरल कर दी। वायरल वीडियो में शख्स बंदूक और कारतूस की पेटी हाथ में लिए दिखाई दे रहा है। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले आई। जहां पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।
ये भी पढ़ें- बरेली: 3 दिन बाद मिला नदी में डूबे शख्स का शव, मचा कोहराम
