सुलतानपुर: सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर घोंटा पत्नी का गला, 2008 में की थी लव मैरिज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर। यूपी के सुलतानपुर जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र अंतर्गत सेऊर गांव के पास एक व्यक्ति के पत्नी का गला घोंटकर हत्या किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार उन्नाव जिले के सफीपुर निवासी राहुल मिश्र (37) ने अपनी पत्नी मोनिका गुप्ता (32) की गला दबाकर हत्या कर दी है।

वर्ष 2008 में की थी लव मैरिज
राहुल ने वर्ष 2008 में रायबरेली जिले के मील एरिया थानाक्षेत्र निवासी मोनिका से लव मैरिज की थी। मोनिका के पिता उमाशंकर ने पुलिस को बताया कि राहुल उनकी पुत्री के चरित्र पर शुरू से ही शक करता था और इस बात को लेकर बराबर दोनों में झगड़ा हुआ करता था। राहुल परिवार को लेकर लखनऊ में रहता था।

गाड़ी के अंदर घोंटा पत्नी का गला
बीती रात वह इनोवा कार से पत्नी व दोनो बच्चों को लेकर लखनऊ से रायबरेली जाने के लिए निकला था। लेकिन वह गाड़ी लेकर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर निकल पड़ा। रास्ते में वह मुजेश चौराहे के पास उतर गया। कार को साइड में लगाकर दोनों बच्चों के सामने ही पति राहुल ने गाड़ी के अंदर अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। यह सब नजारा डर सहम कर बच्चे देखते रहे।

बच्चों को लेकर गाड़ी में ही बैठा रहा आरोपी
हत्या के बाद राहुल बच्चों को लेकर गाड़ी में ही बैठा रहा। इसी बीच उधर से गुजर रही यूपीडा की गश्ती टीम को संदिग्ध अवस्था में गाड़ी को देखकर और गाड़ी को खुलवाने को कहा लेकिन राहुल गाड़ी नहीं खोल रहा था। बाद में पहुंची पुलिस के दबाव में जब राहुल ने गोड़ी खोली तो मोनिका का शव गाड़ी में ही पड़ा था।

आरोपी के पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपी राहुल और मोनिका की 12 वर्षीय बेटी व पांच साल के बेटे ने पुलिस को पिता द्वारा मां की हत्या की घटना की सम्पूर्ण जानकारी दी। इस पर पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका का शव पोस्मार्टम के लिए भेज दिया गया। मोनिका के पिता मौके पर पहुंचे और राहुल के खिलाफ तहरीर पुलिस में दिया है। इस पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही कर रही है।

यह भी पढ़ें:-वाराणसी: प्रेमी-प्रेमिका ने सरेराह रचाई शादी, पुलिस, पड़ोसी और राहगीर बने इस अनोखी शादी के साक्षी, जानें मामला

संबंधित समाचार