VIDEO : बलूचिस्तान के ग्वादर शहर में चीनी इंजीनियरों के काफिले पर हमला, घंटों होती रही फायरिंग...कई लोगों के मारे जाने की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दावा किया है कि हमले में 4 चीनी नागरिकों और 9 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हुई है

इस्लामाबाद। बलूचिस्तान में चीनी इंजीनियरों को लेकर जा रहे काफिले पर हमला हुआ है। इसमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। पाक के सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो अलगाववादी भी मारे गए। यह हमला रविवार को ग्वादर शहर के फकीर ब्रिज पर हुआ। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। दावा किया है कि हमले में 4 चीनी नागरिकों और 9 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हुई है। अधिकारियों ने शहर को हाई अलर्ट पर रखा है और कथित तौर पर शहर में घुसने और निकलने के रास्तों पर बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, ग्वादर में चीनी इंजीनियरों को लेकर जा रहे 7 वाहनों के काफिले पर ग्वादर शहर के फकीर ब्रिज पर हमला हुआ, जिसके बाद दोनों ओर से लगातार विस्फोट और गोलीबारी हुई। इस हमले के बाद ग्वादर शहर को पूरी तरह अलर्ट पर कर दिया गया और और कथित तौर पर शहर में घुसने और निकलने के रास्तों पर बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं।

 

'द बलूचिस्तान पोस्ट' के मुताबिक, सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो अलगाववादियों की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग भागने में कामयाब रहे। उन्हें पकड़ने के लिए पाकिस्तान आर्मी सर्च ऑपरेशन चला रही है। इस हमले के बीच पाकिस्तान में चीनी वाणिज्य दूतावासों ने बलूचिस्तान और सिंध में अपने नागरिकों को अगले आदेश तक अपने घरों के अंदर ही रहने के आदेश जारी किए हैं। चीनी इंजीनियरों पर हुए हमले के बाद से यातायात बंद कर दिया गया है।

गौरतलब है कि पिछले साल मई में कराची विश्वविद्यालय में चीन के बनाए कन्फ्यूशियस संस्थान के कर्मचारियों को ले जा रही एक मिनीबस पर एक बुर्का पहने बलूच महिला आत्मघाती हमलावर ने हमला करके तीन चीनी नागरिकों सहित चार लोगों की हत्या कर दी थी।

ये भी पढे़ं : कनाडा : फिर हिंदू मंदिर में खालिस्तानी समर्थकों ने की तोड़फोड़, लगाए पोस्टर... CCTV में कैद हुई घटना

संबंधित समाचार