हल्द्वानी: युवा कांग्रेस ने लांच किया 'शक्ति सुपर शी' प्रोग्राम
हल्द्वानी, अमृत विचार। महिला सशक्तिकरण को लेकर युवा कांग्रेस ने शक्ति सुपर शी प्रोग्राम लांच किया है। इसके अंतर्गत देश की हर विधानसभा से नई महिलाएं जोड़ी गई हैं, जो महिला कोर्डिनेटर के रूप में काम करेंगी।
रविवार को स्वराज आश्रम में प्रोग्राम लांच करते हुए युवा कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष मीमांशा आर्या ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के जरिये महिलाएं अपने ऊपर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज तथा अपराधों के खिलाफ लड़ाई मजबूती से लड़ सकेंगी।
विधानसभा अध्यक्ष मोकिन सैफी ने बताया कि प्रोग्राम की शुरुआत बहुत ही ऐतिहासिक है। 15 अगस्त के दिन महिलाएं देश की प्रत्येक विधानसभा में झंडारोहण करेंगे। कार्यक्रम के तहत 70 विधानसभाओं में 10 से अधिक महिला कोर्डिनेटर बन चुकी हैं, जो प्रोग्राम को मजबूती देने का काम कर रही हैं। वार्ता के दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजू रावत, प्रदेश महासचिव राधा आर्या, नादिर अहमद, सुमित कुमार, शंकर कुमार, मयंक गोस्वामी, मनिकेत तोमर मौजूद रहे।
