रुद्रपुर: मनमर्जी से सड़क खोदने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जिलाधिकारी ने किए आदेश जारी, विभाग से लेनी होगी इजाजत

रुद्रपुर, अमृत विचार। जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने आदेश जारी कर कहा कि बिना अनुमति के सड़क खोदने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर किसी को कोई निर्माण कार्य कराना है तो पहले उसे संबंधित विभाग की इजाजत लेनी होगी।

रविवार को आदेश जारी कर जिलाधिकारी ने कहा है कि वर्तमान में भारत सरकार एवं राज्य सरकार की ओर से आधारभूत सुविधाओं को विकसित करने के लिए कई बड़ी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। लेकिन,अंडर ग्राउंड सीवर वाटर, केबल लाइनें, गैस पाईप लाईन, दूर संचार से संबंधित केबल लाइनों को बिछाने के लिए सड़कों के किनारे या सड़कों पर ट्रेंच पिट बनाया जाता है एवं बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्य योजना के तहत ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाता है। यह शासकीय धन का अपव्यय है।

उन्होंने कहा कि यदि विभाग आपसी तालमेल एवं समन्वय से यह तय कर लें कि आगामी साल में या 6 महीने में संबंधित द्वारा सड़क पर कोई कार्य किए जाने हैं तो लोक निर्माण विभाग व निकाय उन सड़कों का निर्माण अंडर ग्राउंड केविल, पाईप लाईप डाले जाने के बाद ही कराते। लेकिन आपसी तालमेल न होने से विषम स्थितियां पैदा हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि इसमें संबंधित उप जिलाधिकारी को प्रस्तुत आवेदनों का ब्यौरा रजिस्टर तैयार करना होगा और 15 दिन के भीतर आवेदन का निस्तारण करना होगा।

 

संबंधित समाचार