झारखंड के लातेहार में भूमि विवाद में भाकपा (माले) के नेता की हत्या, मचा हड़कंप 

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

लातेहार (झारखंड)। झारखंड के लातेहार जिले में भूमि विवाद को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी) (भाकपा-माले) की जिला समिति के एक सदस्य की कथित रूप से हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

पुलिस ने बताया कि राज्य की राजधानी रांची से लगभग 130 किलोमीटर दूर जालिमा गांव में एक भूखंड को लेकर नंददेव सिंह (45) की कथित तौर पर उनके रिश्तेदारों ने हत्या कर दी। मनिका थाने के प्रभारी भान प्रताप ने कहा, ‘‘घटना रविवार को हुई। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’’ 

भाकपा (माले) के सदस्य अजय यादव ने कहा कि नंददेव पार्टी की जिला समिति के सदस्य थे। उन्होंने कहा, ‘‘हम आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हैं।’’ 

ये भी पढ़ें- पंजाब: BSF की बड़ी कार्रवाई, अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Amarnath Yatra : अमरनाथ की 'दंडवत यात्रा' पर UP-MP के 4 युवक, बाबा बर्फानी के दर्शन की कठिन साधना
तमिलनाडु चुनाव परिणाम : सनातन और हिंदी से दूरी स्टालिन-उदनिधि को ले 'डूबी'? वादों ने ऐसे महा 'व‍िजय' के करीब 'थलपति' को पहुंचाया
सलमान खान के 42 साल पुराने दोस्त का छूटा साथ .... तो किया इमोशनल कर देने वाला पोस्ट, लिखा- अलविदा भाई, कोई आंसू नहीं  ... सिर्फ यादें और मुस्कुराहट
'पीएम मोदी के नेतृत्व पर जनता के अटूट विश्वास की जीत', असम, बंगाल और पुडुचेरी में भाजपा के प्रदर्शन पर योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई
Birthday Special: तिरुमाला के पहाड़ी मंदिर में तृषा ने टेका माथा, जन्मदिन पर भगवान वेंकटेश्वर का लिया आशीर्वाद