काशीपुर: चार्जिंग पर ई-रिक्शा लगाने गया व्यक्ति लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। ई-रिक्शा की बैटरी चार्जिंग पर लगाने गया चालक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। चालक की पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर की बरामदगी की मांग की है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

मोहल्ला महेशपुरा मदर कॉलोनी निवासी शाहिदा ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि उसका पति  55 वर्षीय मौ. आरिफ ई-रिक्शा चलाता है।

10 अगस्त की दोपहर को वह ई-रिक्शा की बैटरी चार्जिंग पर लगाने के लिए पड़ोस की एक महिला के घर गया था। जो वापस नहीं आया। इस दौरान उसकी आसपास व रिश्तेदारी में काफी खोजबीन भी की। जिसके बाद उसका कुछ पता नहीं चल सका।

संबंधित समाचार