भवाली: आजादी के मतवालों को किया याद, चौराहे पर किया ध्वजारोहण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भवाली, अमृत विचार। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी भवाली द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता घनश्याम सिंह बिष्ट ने चौराहे पर ध्वजारोहण किया। कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर एकत्रित होकर पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

राष्ट्रगान के पश्चात कार्यकर्ताओं ने भवाली मुख्य चौराहे पर देशभक्ति के गीत गाकर समां बांधा और देश की आजादी में प्राण न्यौछावरा कर देने वाले शूरवीरों के बलिदान को याद किया। तमाम लोगों को मिष्ठान वितरण कर सभी सम्मानित नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

कार्यक्रम में महिला जिला अध्यक्ष खष्टी बिष्ट ,अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी भवाली कंचन सुयाल , पूर्व पालिका अध्यक्ष भुवन सिंह अधिकार, दयाल आर्य, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरिशंकर कंसल ,महिला नगर अध्यक्ष जानकी आर्य ,जिलाध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ हरेंद्र कुमार,नगर अध्यक्ष यूथ अफ़सर अली,ईदरिश ख़ान,तुलसी बिष्ट ,प्रेमा पाण्डे ,धनी दुमका,पंकज आर्य ,रमेश कुमार , मीना,अनीता आर्य , सविता ,लता ,अंजू चौधरी ,नगर महामंत्री लोकेश जोशी ,राजू जोशी ,योगेश कुमार आदि लोग थे।

संबंधित समाचार