हरदोई : बस की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। पूजा के लिए बेल पत्र खरीद कर साइकिल से घर लौट रहे किशोर को बस ने टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह ज़ख्मी हो गया। उसे मेडिकल कालेज में पहुंचाया जा रहा था, उसी बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दी गई तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया गया है कि कोतवाली शहर के कसरावां निवासी संजय कुमार प्रजापति का 15 वर्षीय पुत्र सुमंग राज प्रजापति मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे साइकिल से कसरावां पेट्रोल पम्प के पास से पूजा के लिए बेल पत्र खरीदने गया हुआ था। वहीं से वापस घर लौट रहा था।उसी बीच वहीं पेट्रोल पम्प के पास तेज़ रफ्तार बस नंबर यूपी-30/एटी/4727 ने उसे टक्कर मार दी। जिससे सुमंग राज बुरी तरह ज़ख्मी हो गया। हादसा होते देख वहां काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। आनन-फानन में ज़ख्मी किशोर को इलाज के लिए मेडिकल कालेज पहुंचाया जा रहा था,उसी बीच उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने हादसे का शिकार हुए किशोर के पिता संजय कुमार प्रजापति की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : बांदा : एमबीबीएस की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, मौत

संबंधित समाचार