रामपुर: दीवार कूदकर सोती युवती को भगा ले गया पड़ोसी युवक, जानिए आगे क्या हुआ
रामपुर/सैदनगर, अमृत विचार। अजीमनगर थाना क्षेत्र में किशोरी को पड़ोसी युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव निवासी एक किशोरी अपने परिजनों के साथ रात में सो रही थी।
आरोप है कि पड़ोसी युवक दीवार कूदकर घर के अंदर आ गया। युवक ने किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने झांसे में ले लिया। परिजनों की गहरी नींद में सोने का फायदा उठाकर युवक किशोरी को अपने साथ ले गया। सुबह परिजनों ने किशोरी को गायब देखा तो उनके होश उड़ गए।
आस पड़ोस में किशोरी को तलाश किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पूछताछ करने पर मालूम हुआ कि पड़ोसी युवक किशोरी को बाइक पर बैठकर ले जाते हुए देखा गया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक अर्जुन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह ने बताया जल्दी ही आरोपी युवक को गिरफ्तार किया जाएगा।
ये भी पढ़ें:- रामपुर: मामा के कपड़ों पर प्रेस कर रही किशोरी को लगा करंट का झटका, तोड़ा दम
