चमोली: बादल फटने से पहाड़ दरके, प्राणमति नदी ने लिया विकराल रूप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चमोली, अमृत विचार। चमोली जिले के थराली क्षेत्र में रात भर भारी बारिश हुई। इस दौरान सोल घाटी के ऊपरी क्षेत्रों में चमक और तेज गर्जन भी हुई। बताया जा रहा है कि ब्रह्मताल सुपताल और भेकल ताल में बादल फट गया। इस कारण पहाड़ के पहाड़ बहकर प्राणमति नदी में आ गिरे और नदी का जलस्तर भयानक रूप से बढ़ गया। 

नदी के साथ बड़े-बड़े बोल्डर और सैकड़ों पेड़ तिनके की तरह बहने लगे। नदी की गर्जना पांच किलोमीटर से अधिक दूर तक सुनाई दे रही थी। जैसे ही नदी में तेज आवाज आनी शुरू हुई क्षेत्र में रह रहे ग्रामीणों ने थराली, कुलसारी, हरमनी में नदी किनारे रह रहे लोगों को घरों से निकलकर सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा।

तहसील और पुलिस प्रशासन की टीम ने लोगों को नदी किनारे से हटाया। थराली में पिंडर नदी के किनारे रहने वाले लोगों ने ग्वालदम थराली तिराहा और नासिर बाजार में जाकर रात बिताई। इससे पहले रविवार की रात को थराली गांव में प्राणमति नदी ने जो तबाही मचाई थी उससे भी अधिक मात्रा में मलबा फिर इस क्षेत्र में घुसा और फिर से वहां सैलाब आ गया।

यह भी पढ़ें: देहरादून: बारिश ने किया राजधानी का हाल बेहाल, एयरपोर्ट में घुसा नाले का पानी

 

संबंधित समाचार