रामनगर: नाले में  बहे युवक का मिला शव मिला, घर का बुझा एकलौता चिराग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पांच बहनों का इकलौता भाई था

रामनगर, अमृत विचार। स्थानीय तहसील में पड़ने वाले पिरमुली नाले में देर शाम 32वर्षीय बहे युवक हरेंद्र जलाल का एक किलोमीटर दूर नाले में मिला शव,युवक बाइक से भलोंन से पाटकोट की तरफ जा रहा था,पानी के तेज बहाव के चलते बह गया था।

मृतक  पांच बहनों का इकलौता भाई था गुरुवार की देर शाम नाले में बहे युवक का आज दोपहर शव बरामद कर लिया गया है। रामनगर तहसील के अंतर्गत पड़ने वाले पाटकोट क्षेत्र का रहने वाला 32वर्षीय हरेंद्र सिंह जलाल पुत्र जोगा सिंह जलाल निवासी पाटकोट का रहने वाला था,बताया जा रहा है कि देर रात हरेंद्र रामनगर तहसील के अंतर्गत पड़ने वाले भलोंन क्षेत्र से अपने घर पाटकोट जा रहा था,इसी बीच बारिश आने की वजह से पाटकोट के पास स्थित पिरमुली नाला उफान पर आया था।

इसी बीच युवक ने उफनते नाले में बाइक डाल दी और बाइक सहित बह गया,युवक की बाइक तो पास में ही आज सुबह नाले से ग्रामीणों ने बरामद कर ली थी, लेकिन युवक का शव काफी खोजबीन के बाद ग्रामीणों ने  शुक्रवार दोपहर बाद 1 किलोमीटर दूर नाले से बरामद किया। वहीं सूचना पर हरेंद्र के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हरेंद्र अपनी 5बहनों का इकलौता भाई था,हरेंद्र जलाल के पिता किसान है,जबकि 3बहनों की शादी हो चुकी है और 2 अभी पड़ रहे है।जबकि हरेंद्र अभी कुँवारा था। पुलिस मामले की जानकारी करने में जुटी है। 

यह भी पढ़ें: सावधान: शहर में बेकाबू हो रहा डेंगू का डंक
 

संबंधित समाचार