फिरोजाबाद: प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फिरोजाबाद। यूपी के फिरोजाबाद जिला अस्पताल के 100 शैया वार्ड में भर्ती एक प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सा कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को हंगामा किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के थाना पचोखरा के गांव कोटकी निवासी रानू ने अपनी गर्भवती पत्नी सुमन को शुक्रवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।

अस्पताल के 100 शैया वार्ड में भर्ती सुमन ने एक बच्ची को जन्म दिया उसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों के अनुसार चिकित्सा कर्मियों की लापरवाही के चलते हुए प्रसूता सुमन की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है चिकित्सा कर्मियों ने उनसे पैसे भी लिए थे किंतु उनके मरीज के प्रति लापरवाही की गई। उनके कहने पर भी चिकित्सा कर्मियों ने उनकी बात नहीं सुनी थीं।

शुक्रवार को जब प्रसूता की मौत की जानकारी ग्रामीणों को मिली तो जिला अस्पताल पहुंचकर उनके द्वारा हंगामा किया गया और लोग चिकित्सा कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रसूता की मौत के लिए उन्हें जिम्मेदार बता रहें थे। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को शांत किया आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन देते हुए प्रसूता के शव का पोस्टमार्टम कराया।

ये भी पढ़ें:- लखनऊ: अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठीं महिला समाख्या कर्मचारी, सेवा बहाली और बकाया भुगतान की उठाई मांग

संबंधित समाचार