Uttarakhand Weather: कुमाऊं मण्डल के इन दो जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। शनिवार को उत्तराखंड के छह जिलों में भारी बारिश के आसार बताए जा रहे हैं। कुमाऊं मण्डल के नैनीताल और बागेश्वर जिले के लिए खासतौर पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।  

जबकि, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ तेज बारिश की चेतावनी है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, 21 अगस्त के बाद प्रदेशभर के लगभग सभी जिलों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है।

जिलों में बारिश का रिकार्ड

1. देहरादून -  1608.1 मिमी 
2. बागेश्वर - 1561.4 मिमी 
3. हरिद्वार - 1236 मिमी
4. टिहरी - 943 मिमी 
5. चमोली - 862.1 मिमी 
6. उधम सिंह नगर - 1051.8 मिमी  

 

संबंधित समाचार